मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के विधानसभा क्षेत्र में हुई बाल यौन हिंसा

Rape, delhi, Haryana, Gangrape
Representational image

‘बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ’ का नारा बुलंद करने वाली भाजपा सरकार में लड़कियां सुरक्षित नहीं हैं। यौन हिंसा की घटनाओं में दिनोंदिन बढ़ोतरी हो रही है। मध्यप्रदेश में एक बार फिर से एक ऐसी ही घटना सामने आई है। इस बार राज्य में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ही एक 12 साल की बच्ची के साथ बलात्कार हुआ है। गौरतलब है कि पीड़िता मूक-बधिर है।

ईनाडु इंडिया के अनुसार नाबालिग मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र से ताल्लुक रखती है। पीड़िता के परिजनों के शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

इसके अलावा मध्यप्रदेश में आज एक और दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है।

मेहगांव के भाजपा विधायक के ड्राइवर और उनके घर पर काम करने वाले एक नौकर पर दुष्कर्म का आरोप लगा है। घर में काम करने वाली नौकरानी ने उन दोनों पर आरोप लगाया है कि वो दोनों उसके साथ बीते दो महीनों से बलात्कार कर रहे थे।

महिला की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के ख़िलाफ़ मामला दर्ज कर लिया है।

कुछ दिन पहले मंदसौर की दिल दहला देने वाली दुष्कर्म की घटना घटी थी जिसमें महिला सुरक्षा को लेकर सरकार की काफी फज़ीहत हुई थी लेकिन यौन हिंसा के लगातार हो रहे वारदात सरकार की महिला सुरक्षा को लेकर संवेदनशीलता की पोल खोल रही है।

अब आप न्यूज़ सेंट्रल 24x7 को हिंदी में पढ़ सकते हैं।यहाँ क्लिक करें
+