भाजपा और मोदी सरकार मुझे काम नहीं करने दे रहें हैं, मुझे डराया जा रहा है: वरिष्ठ पत्रकार बरखा दत्त से खास बातचीत

Barkha Dutt
Source: @BarkhaDutt Facebook page

वरिष्ठ पत्रकार, टेलिविज़न हस्ती, लम्बे समय तक NDTV से जुड़ी, बरखा दत्त ने अपने ऊपर हमले, अपने ऊपर सरकार द्वारा अवैध निरीक्षण के ख़तरे की आशंका ट्विटर पर व्यक्त करने के बाद, न्यूज़ सेंट्रल 24X7 से विशेष बातचीत की।

उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा की यदि उन्हें कुछ होता है तो उसके लिए भाजपा और केंद्र सरकार ज़िम्मेदार होगी।

“यदि मुझे या मेरे परिवार के ख़िलाफ़ कुछ ग़ैर ज़िम्मेदाराना लांछन लगते हैं या कुछ होता है, तो उसके लिए भाजपा ज़िम्मेदार होगी।”

दत्त पिछले वर्ष तक NDTV के साथ थीं और उसके बाद वे कई अलग प्रकार के प्राजेक्ट्स से जुड़ी रही हैं। लेकिन उनका कहना है की डगर आसान नहीं रही है। “मैंने जब से NDTV छोड़ा है, तब से प्रमोटर मुझे काम का प्रस्ताव देते हैं, लेकिन ऐन वक़्त पर पीछे हट जाते हैं क्यूँकि उनका कहना है कि भाजपा तुम्हारे पीछे पड़ी है और हम पर दबाव है कि हम तुम्हारे साथ काम न करें।”

दत्त ने कहा है कि वो अभी तक इसलिए ख़ामोश थीं क्यूँकि वे स्वयं एक न्यूज़ कहानी नहीं बनना चाह रही थीं। अब उन्होंने बात सार्वजनिक इसलिए की है क्यूँकि एक मित्र ने उन्हें एक मेसेज दिया है कि उन्हें अब “कुछ वर्तमान प्राजेक्ट्स से पीछे हट जाना चाहिए क्यूँकि उनका परिवार और वे सर्वेलेन्स के आधीन हैं और अब सब कुछ किया जाएगा उन्हें काम करने से रोकने के लिए। हो सकता है कि उनके पूरे परिवार पर फ़र्ज़ी केस का अंबार भी टूटे।” दत्त का दावा है कि भाजपा के नेताओं ने उनसे कहा है कि: “आप यह मत करिए, हम यह होने नहीं देंगे।”

“उन्होंने मुझे चेतावनी दी कि वे मेरे बारे में अफ़वाहें उड़ाएँगे और मुझ पर तरह तरह के लांछन लगाएँगे ताकि में कोई नया प्रोजेक्ट शुरू ना करूँ। उन्होंने सलाह दी कि मैं अपने घर में सम्भव बग्गिंग्ग से निपटूँ, और निजी अंग-रक्षकों का इंतज़ाम करूँ।”

जब उनसे पूछा गया कि पत्रकारिता के अपने लम्बे कार्यकाल में क्या कभी इस तरह की धमकी उन्हें पहले मिली, तो उनका कहना था: ” हर सरकार सूचना पर अपना नियंत्रण चाहती है, लेकिन बीते डेढ़ वर्ष मेरे लिए अप्रत्याशित रूप से बहुत बुरे रहे हैं। मैंने सुना है की मुझ पर सर्वेलेन्स है और इससे मैं बहुत विचलित हूँ। अगर यह सही है तो सरकार को स्पष्टीकरण देना होगा।”

गुरुवार की बरखा दत्त की यह ट्वीट्स हैं:

अब आप न्यूज़ सेंट्रल 24x7 को हिंदी में पढ़ सकते हैं।यहाँ क्लिक करें
+