रमन सरकार में योजनाओं का ये हाल है कि योजना को पूरा होने में अरसे लग जाते हैं, लेकिन उसे ठप होने में कुछ हफ्ते महीने ही लगते हैं। करोड़ों की योजनाएं फिर से शुरू होने के लिए मुंह ताकती हैं।
इसका सबसे अच्छा उदाहरण बस्तर को हवाई सेवा से जोड़ने के लिए शुरू की गई उड़ान योजना है। गौरतलब है कि जगदलपुर से रायपुर और विशाखापट्नम के लिए शुरू की गई एयर आडिशा की उड़ानें बीते एक महीने से बंद पड़ी है।
ईनाडु की एक रिपोर्ट के अनुसार 6 जुलाई को एयर ओडिशा ने विमान में आई तकनीकी ख़राबी की वजह से 22 जुलाई तक उड़ान रद्द करने का ऐलान किया था। लेकिन यह डेड लाइन धीरे-धीरे बढ़ते जा रहा है। अब कहा जा रहा है कि 11 अगस्त तक इसे ठीक कर लिया जाएगा।
ज़िला प्रशासन ने एक महीने पहले ही 30 करोड़ की लागत से टर्मिनल भवन का निर्माण करवाया था, लेकिन योजना शुरू होने के दो सप्ताह के बाद ही यह सेवा पूरी तरह ठप है।
ईनाडु के मुताबिक युथ कांग्रेस का आरोप है कि यह सरकार हवाई सेवा देने के नाम पर छलावा कर रही है।