ट्विटर पर कई लोगों द्वारा पोस्ट किये गए झारखण्ड के एक विडियो में आबिद कुछ लोगों द्वारा उनके साथ ड्यूटी पर किये बदसलूकी के बाद दुःख जताते हुए नज़र आ रहे हैं। इस विडियो में ऑफिसर ने बार-बार कहा, “मैं मुसलमान हूँ, यही मेरा गुनाह है?”
"I am a Muslim! Is this my sin?"
-Muslim police officer reacts to the torrent of verbal abuse he has suffered while carrying out his duties in Jharkhand, India. pic.twitter.com/BszNqAVvMv
— CJ Werleman (@cjwerleman) July 24, 2018
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कुछ स्थानीय कार्यकर्ताओं के एक समूह ने खान पर भाजपा के एक स्थानीय नेता के हत्यारों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है जिसकी जुलाई 18 को रांची में गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी।
ऐसा कहा जा रहा है कि इस समूह ने आबिद खान पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर सांप्रदायिक टिप्पणी की।
‘दी हिन्दू’ से बात करते हुए खान ने बताया, “जब भीड़ में से किसी ने मुझ पर व्यक्तिगत टिप्पणी की तो उसकी वजह से मेरी यह प्रतिक्रिया थी… हत्या सुबह हुई थी और वो लोग पुलिस स्टेशन में लाश लेकर आ गए और मुझ पर कोई कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाने लगे।”
उन्होंने आगे कहा, “मेरे सीनियर पुलिस थाने के अंदर बैठे हुए थे और ये लोग कुछ भी सुनने को तैयार नहीं थे…हालांकि अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है पर ऐसे मामलों में कार्रवाई करने में समय लगता है।