शिव ‘राज’ में शिक्षक मैदान में, पदोन्नति के लिए सत्याग्रह करने को मजबूर

शिवराज सिंह चौहान के राज में मध्यप्रदेश के शिक्षा विभाग की हालत पतली होती दिखाई पड़ रही है। सूबे के कई स्कूलों में शिक्षकों की भारी कमी है। शिक्षक हैं भी तो वे सरकार के उदासीनता की मार झेल रहे हैं। सरकार के इसी उदासीन रवैये से परेशान शिक्षक आज विरोध करने पर उतर आए हैं।

अब पदन्नोति की मांग को लेकर शिक्षकों ने भोपाल के शाहंजानी पार्क में धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। अलग-अलग ज़िलों से आए शिक्षकों में बड़ी संख्या में महिलाएं थीं। ईनाडु इंडिया के एक रिपोर्ट में शिक्षकों का कहना है कि पदोन्नति के लिए सरकार की तरफ से केवल आश्वासन दिए जा रहे हैं। उनका कहना है कि सरकार उन्हें सिर्फ आश्वासन देने की जगह उनके मसलों का कोई सटीक उपाय निकाले।

अपने आन्दोलन के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि 23 जुलाई से 28 जुलाई तक लगातार आंदोलन जारी रहेगा और मांगे न मानी जाने पर सीएम हाउस का घेराव करने की बात कही है और यह भी कहा है कि इस दौरान किसी भी अप्रिय घटना के लिए प्रशासन जिम्मेदार होगी।

गौरतलब है कि मध्यप्रदेश में पिछले काफी समय से शिक्षक और सहायक शिक्षक सरकार से अपने पदनाम के साथ योग्यता के आधार पर पदोन्नति की मांग कर रहे हैं।

अब आप न्यूज़ सेंट्रल 24x7 को हिंदी में पढ़ सकते हैं।यहाँ क्लिक करें
+