महाराष्ट्र: विकास का दोहरा चरित्र, सोलापुर में एनटीपीसी के द्वारा फैलाए प्रदुषण से फसलें हो रहीं बर्बाद

delhi pollution
Representational Image

सोलापुर: महाराष्ट्र के सोलापुर के किसानों को ये अंदाजा भी नहीं होगा कि जिस एनटीपीसी के प्लांट के लिए वो अपना जमीन दे रहे हैं वो कल उनके लिए ही आफ़त बन जाएगी। अब जब एनटीपीसी प्लांट से फैले प्रदुषण के कारण उनकी खेती चौपट हो रही है तो यह बात समझ आ रही कि विकास के नाम पर उन्हें बस मुर्ख बनाया गया है।

हिंद किसान की एक रिपोर्ट के अनुसार कंपनी से निकलने वाले रासायनिक तत्त्व और गंदा पानी धड़ल्ले से आस-पास के खेतों में डाला जा रहा है। किसान कई बार कंपनी से इसके लिए मिन्नतें भी कर चुके हैं लेकिन कंपनी के कानों पर जूँ तक नहीं रेंग रही है।

दरअसल, एनटीपीसी के प्लांट के लिए किसानों से ही जमीन ली गई थीं। किसानों से रोज़गार और बेहतरी का वादा किया गया था। लेकिन अब हालात ये है कि बचे-खुचे जमीन पर भी प्रदुषण के कारण वे खेती नहीं कर पा रहे हैं। परेशान होकर कई किसानों ने तो खेती करना ही छोड़ दिया है। किसानों का कहना है कि हमारे पास यही दो-चार एकड़ खेत हैं। इसके अलावा जीवनयापन के लिए रोज़गार का कोई और स्रोत नहीं हैं।

कंपनी के इस मनमानी से इलाके के किसान काफी परेशान हैं लेकिन सरकार इस मामले में कोई सटीक कार्रवाई करने के बजाय किसानों को झूठा दिलासा देने में लगी रहती है।

अब आप न्यूज़ सेंट्रल 24x7 को हिंदी में पढ़ सकते हैं।यहाँ क्लिक करें
+