एक तरफ राज्य के मुख्यमंत्री नर्मदा की स्वच्छता के लिए ‘नर्मदा यात्रा‘ निकालते हैं वहीं उनकी सरकार का आबकारी विभाग नर्मदा नदी को प्रदूषित करने में लगा है।
दरअसल, विभाग को पिछले कई दिनों से धार ज़िले में नर्मदा किनारे स्थित गांवों में अवैध शराब का कारोबार होने की सूचना मिल रही थी जिसके बाद गंधवानी, कुक्षी, मनावर और धरमपुरी के इलाक़ों में छापेमारी की गई।
छापेमारी के दौरान बड़ी मात्रा में कच्ची शराब और शराब बनाने की सामग्री जब्त की गई। बताया जा रहा है कि इस मौके पर 54 ड्रम बरामद किए गए।
टाइम्स नाउ के अनुसार आबकारी विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने जब्त किए हुए कच्चे शराब और समाग्रियों को नर्मदा नदी में ही बहा दिया।
Excise Department of Dhar district in Madhya Pradesh released 54 drums of illicit liquor in Narmada River #BabusPolluteNarmada pic.twitter.com/l5LjmeBSni
— TIMES NOW (@TimesNow) July 29, 2018
इस मामले में विभाग की लापरवाही साफ़ देखी जा सकती है। अब विभाग के अधिकारी इसको लेकर बहाने बनाते नज़र आ रहे हैं।