छत्तीसगढ़ की रमन सरकार में खुद मंत्री ही अपनी सरकार की योजनाओं की पोल खोलते नज़र आ रहे हैं। जाने-अनजाने ऐसा ट्वीट करते हैं कि योजनाओं का सच सामने आ जाता है।
ताज़ा मामले में छत्तीसगढ़ के लोक निर्माण मंत्री राजेश मूणत ने ट्वीट कर बलिराम कश्यप स्मृति शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय के उद्घाटन की तस्वीर साझा करते हुए अस्पताल को 500 बिस्तर वाला बताया है।
राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविन्द जी ने आज छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के मुख्यालय जगदलपुर में स्वर्गीय श्री बलिराम कश्यप स्मृति शासकीय मेडिकल कॉलेज के 500 बिस्तरों वाले नवनिर्मित अस्पताल भवन का लोकार्पण किया।#PresidentInBastar #SKYempowerCG pic.twitter.com/lOaycI6WHT
— Rajesh munat (@RajeshMunat) July 26, 2018
जबकि सरकारी विज्ञापन में इसे 650 बिस्तरों वाला अस्पताल बताया गया था।

ईनाडु इंडिया के अनुसार छत्तीसगढ़ के प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता विकास तिवारी ने कहा कि राजेश मूणत ने ट्वीट के जरिए राज्य सरकार के दावे का सच एकबार फिर सामने ला दिया है। सरकार पहले जनता से झूठ बोलती थी अब राष्ट्रपति से भी झूठ कह रही है।
उद्घाटन समारोह के विज्ञापन में सरकार अस्पताल का 650 बिस्तरों का होने का दावा करती है वहीं उनका मंत्री ही अस्पताल को 500 बिस्तरों वाला बता रहा है। गौरतलब है राजेश मूणत पहले भी स्वास्थ्य विभाग की खराब व्यवस्था को लेकर किए गए ट्वीट को लाइक करने से विवादों में फंस गए थे।