मोदी सरकार सोनिया गांधी के खिलाफ़ झूठा बयान देने के लिए डाल रही दबाव

अगस्ता वेस्टलैंड वीवीआइपी हेलिकॉप्टर डील का मामला एक बार फिर से सुर्खियों में है। एक बार फिर मोदी सरकार पर आरोप लगे है कि वह देश के शीर्ष जांच ऐंजेसियों का इस्तेमाल विपक्ष के खिलाफ कर रही है। इस डील में हुई कथित रिश्वतखोरी में अहम भूमिका निभाने वाले संदिग्ध बिचौलिये किश्चियन मिशेल की वकील रोज़मैरी पैट्रिजी ने चौंकाने वाले दावे किए हैं।

पैट्रिजी ने मीडिया को दिए इन्टरव्यू में कहा कि भारतीय जांच एंजेसियां मिशेल पर सोनिया गांधी के खिलाफ गवाही देने का दबाव बना रही है। इसके बदले भारतीय जांच अधिकारियों ने उन्हें आरोपमुक्त करने का भी लालच दिया। पैट्रिजी ने बताया कि असल में जांचकर्ता मिशेल के दस्तख़त चाहते थे। वो चाहते थे कि मिशेल उन बातों की पुष्टि कर दे जो असल में सच नहीं थी। पैट्रिजी के मुताबिक, मिशेल के दस्तख़त नहीं करने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

मिशेल की बहन शाशा ओजमैन ने भी एक मीडिया हाउस को दिए इन्टरव्यू में कहा कि भारतीय जांच अधिकारी चाहते थे कि मिशेल कबूल करें कि वे सोनिया गांधी को निजी तौर पर जानते हैं। मिशेल उनको नहीं जानते थे पर उन पर यह दबाव बनाया जा रहा था कि वे स्वीकार करें कि वे इनलोगों की मदद कर रहे थे।

जांच एजेंसी के चार्जशीट में मिशेल का नाम

किश्चियन क्रिश्चन मिशेल पर अगस्ता वेस्टलैंड हेलिकॉप्टर घोटाले में 6 करोड़ यूरो की दलाली में अहम भूमिका निभाने का आरोप है। भारतीय जांच एजेंसी ईडी की ओर से संयुक्त अरब अमीरात(यूएई) की अदालत में दाखिल चार्जशीट में किश्चियन मिशेल का नाम भी दर्ज है।

इस षडयंत्रकारी खुलासे के बाद आज का दिन लोकतंत्र के लिए ‘काला अध्याय’- कांग्रेस 

कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने मोदी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि देश के इतिहास में पहली बार किसी प्रधानमंत्री और सरकार की विपक्षी नेताओं के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ऐसी झूठी साजिश जगज़ाहिर हुई है। इस दुर्भाग्यपूर्ण घटनाक्रम ने फिर से साबित कर दिया है कि मोदी सरकार सीबीआई/ईडी को एक राजनीतिक हथियार के तौर पर राजनीतिक विरोधियों से बदला लेने के लिए इस्तेमाल कर रही है, न कि अपराधों की जांच और कानून के शासक की अनुपालन के लिए। आज का दिन लोकतंत्र के लिए काला अध्याय है। देश के लोग कभी भी प्रधानमंत्री को माफ नहीं करेंगे।

अब आप न्यूज़ सेंट्रल 24x7 को हिंदी में पढ़ सकते हैं।यहाँ क्लिक करें
+