भाजपा के सत्ता में आने के बाद किसान आत्महत्याओं में 40% की बढ़ोतरी हुई है: कांग्रेस

नई दिल्ली, जूलाई 21

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर कांग्रेस ने शनिवार को किसानों के साथ धोखा करने और उन्हें गुमराह करने का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री का कृषि के क्षेत्र में खराब ट्रैक रहा है।

कांग्रेस प्रवक्ता जयवीर शेरगिल ने आरोप लगते हुए कहा कि प्रधानमंत्री एक बेईमान नेता हैं जो फिर से किसानों के मसलों पर कोई निर्णायक जवाब देने की जगह झूठा प्रचार फैला रहे हैं।”

उन्होंने आगे कहा कि भाजपा के उत्तर प्रदेश में सत्ता में आने के बाद यहाँ के किसान आत्महत्याओं में 40% के बढ़ोतरी हुई है।

शनिवार को उत्तर प्रदेश के शाहजहानपुर में अपनी रैली में मोदी ने अपनी सरकार द्वारा किये कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताते हुए यह दावा किया कि पिछले सरकारों में सरकारों की मदद करने की नियत में कमी थी।

उन्होंने आगे कहा कि इस देश में पहली बार सरकार ने मिलों को गुढ़ और गन्ने के रस से इथानॉल बनाने की अनुमति देने का फैसला किया। अपने 45 मिनट के भाषण में प्रधानमंत्री ने कहा कि विपक्ष सिर्फ प्रधानमंत्री के पद के पीछे भाग रही है।

अब आप न्यूज़ सेंट्रल 24x7 को हिंदी में पढ़ सकते हैं।यहाँ क्लिक करें
+